Bagaha News: पिपरासी में सर्पदंश से महिला की मौत
बगहा, सितम्बर 8 -- Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित मंझरिया पंचायत के कतकी भगहवा गांव में एक 22 वर्षीय महिला की मौत सर्पदंश से हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया छेदीलाल प्रसाद ने बताया कि सेमरा लंबेदहा पंचायत के भैंसहिया गांव निवासी मोहन बिन की पुत्री पार्वती देवी (22) की शादी मंझरिया पंचायत के कतकी भगहवा गांव में हुई थी। सोमवार को भोजन आदि करने के बाद अपनी मां के साथ जमीन पर ही बिछावन लगा कर सो गई थी। रात करीब ग्यारह बजे उसके कान में सर्प ने दंश लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.