बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित पंचायतों में यूपी और बगहा के लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा हुआ है। एसआईआर के दौरान भी दूसरे जगहों के वोटरों के नाम नहीं पकड़े जा सके। इससे प्रखंड में हुए एसआईआर प्रक्रिया पर ही सवाल उठने शुरू हो गए है। कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रतिनिधि विवेक यशवंत यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रप्रताप यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशाद अंसारी आदि ने एसआईआर के दौरान कार्य करने वाले बीएलओ और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

जांच की मांग प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों दोहरे मतदाता सूची में नाम काटने से उपजे विवाद के उपरांत यह मामला प्रकाश में आया कि एसआईआर के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में दोहरे मतदाता सूची में हजारों लोग...