बगहा, अगस्त 17 -- Bagaha News: पिपरासी, एक संवाददाता। पिपरासी थाना क्षेत्र की मंझरिया पंचायत स्थित बहरिस्थान गांव में शुक्रवार रात युवक को बंधक बनाकर पीटा गया। जान बचाने के लिए वह दो मंजिले छत से कूद गया। पूरी रात गांव के ही एक घर में छिपा रहा। सुबह में ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। वही थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक यूपी के बदायू जिले के बिनावर थाने के मुल्लापुर का रहने वाला है। आरोपी पूरे परिवार समेत घर छोड़कर फरार हैं। युवक से आवेदन मिलने पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई करेगी। युवक ने पुलिस को बताया कि बहरिस्थान निवासी जमुना राम का पुत्र धर्मेंद्र राम ने मेरी शादी इसी गांव में एक सप्ताह पूर्व कराई थी। इसके एवज में उसने मुझसे 1.70 लाख रुपये लिये थे। ...