Bagaha News: पिपरासी में तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वनकर्मी तैनात
बगहा, सितम्बर 19 -- Bagaha News: पिपरासी। स्थानीय प्रखंड स्थित सौरहा पंचायत के केरवनिया टोला गांव में तेंदुए के रेस्क्यू के लिए वन विभाग के तरफ से वनकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वही तेंदुआ के रेस्क्यू के लिए वनकर्मियों द्वारा पिंजड़ा में बकरी बांधी गई है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को तेंदुए की चहल कदमी की सूचना पर वनकर्मियों ने गांव में पिंजड़ा लगाया था। उस दिन पिंजड़ा लगाने के उपरांत बकरी बांध कर फोटो लेने के बाद पिंजड़ा खाली छोड़ दिया गया था। ऐसी ही स्थिति गुरुवार को भी रही। इसको देखते हुए इस खबर को हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके आलोक में वन विभाग के तरफ से दो कर्मियों लालसा यादव व जितेंद्र कुमार को तैनात किया गया। पूर्व उपप्रमुख विजय कुशवाहा, समाजसेवी मोहित मौर्य, बीडीसी चानगुद्दी देवी आदि ने बताया कि हिंदुस्तान के खबर के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.