Bagaha News: पिपरासी में तेंदुआ के बाद पहुंचा गैंडा, लोगों में दहशत
बगहा, अक्टूबर 15 -- Bagaha News: पिपरासी। प्रखंड की सेमरा लंबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर दियरा क्षेत्र में तेंदुआ के बाद अब गैंडे की चहलकदमी शुरू हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे टाइगर ट्रैकर पगमार्क का निरीक्षण किया। इसमें पहले दिन तेंदुआ के पगमार्क होने की पुष्टि हुई थी। मंगलवार की शाम दूसरे दिन वनकर्मियों की टीम तेंदुआ के लोकेशन ट्रैक करने पहुंची थी। इसी दौरान उन्हें गैंडे का पगमार्क मिला। पगमार्क का फोटो वरीय अधिकारियों को भेजा गया। इसके बाद दियारा क्षेत्र में गैंडा होने की पुष्टि की गई। पूर्व में लोग जहां तेंदुआ की चहलकदमी से परेशान थे, वहीं अब गैंडे के पहुंचने से लोगों के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों की टीम ने आशंका जताई है कि गैंडा गंडक नदी में आये बाढ़ में नेपाल से बह कर आया होगा। दो जंगली जानवरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.