बगहा, अक्टूबर 8 -- खेतों में तेंदुए की चहलकदमी से किसान भयभीत Bagaha News: पिपरासी, एक संवाददाता। सेमरा लबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर गांव स्थित मकसूदन घाट के समीप तेंदुआ की चहलकदमी से किसान भयभीत हैं। तेंदुए के डर से किसान खेत की तरफ भी जाने से कतरा रहे हैं। पिपरासी के किसान बीरबल चौहान, राजू यादव, डोमई यादव, घूरा चौहान, मिठाई राय आदि ने बताया कि बीते दिनों बाढ़ आने के कारण फसलों को क्षति पहुंची है। इसी को देखने के लिए वे लोग बुधवार को गन्ने और केले के खेत की ओर गये थे। देखा कि बीरबल चौहान के केले के खेत में बाघ के जैसा कोई जानवर घूम रहा है। यह देख सभी किसान दबे पांव भाग निकले। गांव में आकर इसकी जानकारी दी। गुरुवार को चार पांच किसान लाठी डंडे लेकर खेत गये तो खेत में ताजा पगमार्क मिला। फोटो मोबाइल से खींच कर सभी लोग घर भाग आये और दुबारा खेत क...