बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: पिपरासी। थाना क्षेत्र की सेमरा लबेदहा पंचायत स्थित श्रीपतनगर गांव में रविवार की दोपहर करंट लगने से ध्रुव गुप्ता की पत्नी रंजू देवी (43) की मौत हो गई। प्रमुख अनिता कुमारी ने घटना की पुष्टि की है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का विवरण प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश सहनी ने बताया कि श्रीपतनगर गांव के ध्रुव गुप्ता की पत्नी रंजू देवी रविवार को घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान घर में लगे बिजली के तार की चपेट में आ गई। वह बिजली के तार से सटकर जमीन पर गिर गई। बाद में किसी काम से उनका पुत्र दीपू गुप्ता घर में गया तो देखा उसकी मां जमीन पर गिरी हुई है। उसने मां को पकड़ा, तब उसे भी झटका लगा।

सामुदा...