Bagaha News: पिपरासी के मुराडीह गांव के समीप तेंदुए ने दो हिरणों को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
बगहा, जुलाई 20 -- Bagaha News: पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के डुमरी मुराडीह पंचायत के मुराडीह गाँव के समीप गन्ने के खेत में तेंदुआ ने दो हिरन को अपना शिकार बना डाला है। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। वही सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों को एक हिरन के कुछ अवशेष मिले है जबकि एक हिरन का शव गायब है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि ग्रामीण दूसरे हिरण के शव को ले कर चले गए है। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय चौकीदार राजू यादव, प्रदीप गुप्ता, अजय दुबे, राजेंद्र यादव आदि ने बताया कि गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण गंडक नदी से सटे सभी दियरा में पानी भर गया है। इस कारण दियरा में रह रहे जंगली जानवर सुरक्षित स्थान के खोज में रिहायशी क्षेत्र के तरफ बढ़ रहे है। इसी क्रम में मुराडीह गांव के समीप ऊंचे स्थान पर सैकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.