बगहा, अक्टूबर 11 -- जमीन विवाद में घायल युवक की मौत Bagaha News: श्रीनगर, एक संवाददाता। बैरिया थाना क्षेत्र की मियांपुर तिलंगही पंचायत के वार्ड नंबर पांच में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय तेजेंद्र कुमार की रविवार दोपहर पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह विजय चौधरी का पुत्र था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जमीन में लगे अरहर के पौधे काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में तेजेंद्र कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। तेजेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए थे। वहां छह दिन...