Bagaha News: पिकअप की टक्कर से किशोर गंभीर
बगहा, अक्टूबर 26 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नरकटियागंज-गौनाहा मुख्य मार्ग में हरदी टेढ़ा देवी स्थान के समीप सोमवार को एक अज्ञात पिकअप की टक्कर से 10 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव निवासी जहांगीर शेख के पुत्र इरफान आलम के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, इरफान सड़क किनारे से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.