Bagaha News: पार्वती कन्या मध्य विद्यालय में ताला तोड़ चोरी
बगहा, जुलाई 31 -- Bagaha News: रामनगर। नगर स्थित राजकीय पार्वती कन्या मध्य विद्यालय में गुरुवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के आधा दर्जन से अधिक कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान की तलाश की। इस दौरान एक कमरे से कम्यूटर की बैट्री तथा दूसरे कमरे से पानी की मोटर और पाइप चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह प्रधानाध्यापक को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद प्रधानाध्यापक ओबेदुर रहमान ने तत्काल रामनगर थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.