Bagaha News: पानी के दबाव से टूटी सड़क बैजू टोला का संपर्क बाधित
बगहा, सितम्बर 5 -- Bagaha News: नौतन। प्रखंड अंतर्गत श्यामपुर कोतराहां पंचायत के वार्ड संख्या-08 स्थित बैजू भगत के टोला में जाने वाली सड़क बारिश के पानी के दबाव से टूट गई है। वनस्पति माई स्थान के समीप सड़क ध्वस्त होने के बाद गांव का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों रामाकांत यादव, लालाबाबू यादव,भीम यादव ने बताया कि लगातार बारिश के बाद पानी के तेज दबाव के कारण सड़क के नीचे कटाव होता गया। धीरे-धीरे सड़क कमजोर हो गई और अचानक टूटकर धंस गई। सड़क टूटने से अब पैदल आने-जाने में भी लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव ने बताया कि बारिश का पानी लगातार सड़क के समीप जमा होने और बहाव के कारण कटाव बढ़ता गया। देखते ही देखते सड़क पूरी तरह टूट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.