Bagaha News: पांच हजार के बालू ढोने में 3.57 लाख किये खर्च
बगहा, जुलाई 4 -- Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा नगर परिषद में नाला निर्माण योजना में सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।
जांच रिपोर्ट अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार की जांच में निर्माण कार्य, सामग्री खरीद और भुगतान में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जांच रिपोर्ट में कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। जांच के दौरान पाया गया कि वार्ड संख्या 11 में अजगरी नदी पुल के पास नाला निर्माण योजना (योजना संख्या 06/2025-26) में पांच हजार रुपये की बालू के लिए करीब 3.57 लाख रुपये तथा मात्र 3,400 रुपये की गिट्टी के लिए दो लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। जांच टीम को खरीद और परिवहन से जुड़े कोई ठोस अभिलेख या प्रमाण उपलब्ध नहीं कराए गए। रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.