Bagaha News: पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर आवास कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बगहा, नवम्बर 2 -- Bagaha News: श्रीनगर, एसं। बैरिया प्रखंड के दर्जनों ग्रामीण आवास कर्मियों ने पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर सोमवार की दोपहर काला बिल्ला लगाकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने लंबित मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।प्रदर्शन कर रहे संतोष राम, आनंद कुमार, नितेश कुमार, नवल किशोर राम, मोहन पासवान, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, केशव प्रसाद और आलोक कुमार सहित अन्य कर्मियों ने बताया कि वे अल्प मानदेय पर ग्रामीण आवास योजना के तहत काम कर रहे हैं। इसी मानदेय से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लेकिन पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.