Bagaha News: पांच गंभीर घायलों को बेतिया रेफर किया
बगहा, अक्टूबर 11 -- Bagaha News: रामनगर , एक प्रतिनिधि। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खटौरी गांव के समीप रविवार को कलश यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग झुलस गए। वहीं सभी घायलों को रामनगर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाहिद इमाम ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया। रेफर किए गए लोगों में मुरलीधार चौधरी (65 वर्ष), अमर कुमार (10 वर्ष), प्रियेश कुमार पिता गोविंद चौधरी, पीयूष कुमार पिता गोविंद चौधरी और आदित्य कुमार पिता सेवक चौधरी शामिल हैं। रामनगर सीएचसी में भर्ती अन्य 13 घायलों में अनूप कुमार (10 वर्ष), छोटू कुमार (12 वर्ष), प्रेम कुमार (12 वर्ष), सूरज कुमार (7 वर्ष), प्रिंस कुमार (8 वर्ष), सूरज कुमार (1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.