Bagaha News: परिमार्जन,दाखिल खारिज एवं अन्य मामलों में लाए तेजी
बगहा, जुलाई 10 -- Bagaha News: बगहा । अंचल बगहा एक के नवागत सीओ रवि भूषण कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के सीओ ने अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने परिमार्जन, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद समेत लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए सभी राजस्व कर्मचारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े । दाखिल खारिज,परिमार्जन एवं अन्य लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा बिना ठोस कारण किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखने की हिदायत दी। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.