Bagaha News: पत्नी से मारपीट में पति गिरफ्तार
बगहा, सितम्बर 5 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने में शिकारपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक पुरानी बाजार निवासी अमित प्रसाद है। मामले में युवक की पत्नी नेहा देवी ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका पति अमित शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। बचाने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। इसी बीच 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.