Bagaha News: पत्नी छोड़ गई तो डूबकर दी जान
बगहा, सितम्बर 26 -- Bagaha News: बेतिया। सागर पोखरा में शुक्रवार की देर शाम बसवरिया वार्ड-19 के मो. कलाम के पुत्र मुन्ना (24) ने डूबकर जान दे दी। वह पत्नी के छोड़ने से आहत था। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कराई। शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने पोखर से युवक का शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। बताया जा रहा है कि मुन्ना पोलदारी का काम करता था। शादी के बाद पत्नी उसे छोड़ गई। आहत होकर उसने सागर पोखर में डूबकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से युवक की चप्पल व बैग भी मिला है। हालांकि शनिवार की शाम में शव की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। शव की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.