Bagaha News: पटना से लापता युवती नरकटियागंज जंक्शन पर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बगहा, अक्टूबर 12 -- Bagaha News: नरकटियागंज (प.चं.)। पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गायघाट से पांच अक्टूबर 2026 से लापता 18 वर्षीया कोचिंग छात्रा नीलांजना सागर को रविवार की रात नरकटियागंज जंक्शन से बरामद कर लिया गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने छात्रा के साथ सीतामढ़ी के एक युवक को भी पकड़ा है। गिरफ्तार युवक अरविंद कुमार चैनपुरा पिपरास गांव निवासी महेश मंडल का पुत्र है। नीलांजना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गायघाट की निवासी है। वह पांच अक्टूबर को रामगुलाम चौक स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद छात्रा के पिता ने उसी दिन गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में सीतामढ़ी निवासी अरविंद कुमार को नामजद किया गया था।
छात्रा की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.