बगहा, जुलाई 26 -- Bagaha News: बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों, ग्राम सभा के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं एवं अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उनके बीच विकास संबंधी मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रविवार को पश्चिम चम्पारण जिले की सभी 303 ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं से सभी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ई-ग्राम स्वराज, ई-पंचायत एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर दर्ज योजनाओं, पंचायत की आय-व्यय, आगामी विकास कार्यों तथा पंचायत की आय के स्रोतों में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार की सभी 14 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस,राशन कार्...