Bagaha News: नौ वारंटियों के घरों पर चस्पाये इश्तहार
बगहा, जुलाई 4 -- Bagaha News: गौनाहा। थाना क्षेत्र के 8 गावों में कुर्की जब्ती के वारंटियों के घर पर पुलिस द्वारा इस्तेहार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष शम्भू शरण गुप्ता ने बताया कि भठिहानी गांव के धवल महतो, पकड़ी बिसौली मे प्रभु राम, अमोलवा मे रामप्रवेश साह व दिलीप बैठा, बैरिया माधोपुर मे मनोज कुमार सिंह, सिठी मे गोखुल महतो, तारा बसवरिया मे विजय यादव, बेलवा बहुअरी मे नथु मांझी तथा हरकटवा मे राधिका देवी के घर के दरवाजे पर इस्तहार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त सभी अभियुक्त दिनों से फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक अगर वे हाजिर नही होते है तो उनके घर की कुर्की जब्ती करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। एक साथ नौ अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाने को लेकर आम लोगों में खूब चर्चा हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.