बगहा, अक्टूबर 1 -- Bagaha News: नौतन। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों ने गुरुवार को अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।बाढ़ पीड़ितों ने सरकार से प्रत्येक प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये सहायता राशि, एक क्विंटल अनाज, समय पर भोजन, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य टीम की तैनाती की मांग की। ग्रामीणों ने बाढ़ का पानी उतरते ही चम्पारण तटबंध की मरम्मती कराने की भी मांग की।बनकटा चमर टोली से पहुंचे बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें अब तक रहने के लिए प्लास्टिक, भोजन और पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।वहीं पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और रहने की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर स...