बगहा, अगस्त 25 -- Bagaha News: नौतन। अंचल क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत के बरियारपुर में गंडक नदी का कटाव तेज होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल व स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद ने बरियारपुर पहुंचकर गंडक नदी के कटाव का जायजा लिया। उन्होंने कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली।ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि गंडक नदी लगातार कटाव कर रही है। नदी के कटाव से दर्जनों एकड़ फसल और कृषि योग्य भूमि गंडक में समा चुकी है। कटाव इसी तरह जारी रहा तो आसपास के अन्य इलाकों में भी नदी का पानी और कटाव पहुंचने की आशंका है। ग्रामीणों ने सांसद से कटाव रोकने के लिए तत्काल ठोस पहल कराने की मांग की।निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कटाव की स्...