Bagaha News: नौतन की तीन पंचायतों के निचले हिस्सों में घुसा पानी
बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: नौतन, एक संवाददाता। नौतन थाने की मंगलपुर कला, भगवानपुर और शिवराजपुर पंचायत के निचले हिस्सों में गंडक का पानी घुसने लगा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोग मवेशियों, खाने-पीने के सामान और जरूरी घरेलू वस्तुओं के साथ सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। कुछ लोग चंपारण तटबंध पर अस्थायी रूप से रहने की तैयारी कर रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य रंजन यादव ने बताया कि लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने व समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के ग्रामीण पूरी तरह सतर्क हैं। यह भी पढ़ें- मधुबनी के तीन सौ घरों में घुसा गंडक का पानी संभावित खतरे को देखते हुए पहले से ही आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से भी राहत एवं बचाव की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.