Bagaha News: नौतन: भू-विवाद में महिला की हत्या, गांव में तनाव
बगहा, अगस्त 18 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र की दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के ब्रह्म टोला वार्ड-1 में सोमवार को पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें मजिस्टर यादव की पत्नी सुशीला देवी (42) की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट व करंट लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है। यह भी पढ़ें- Nawada News: भू विवाद में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या, एक गिरफ्तारपुलिस का हस्तक्षेप सूचना पर मुख्यालय डीएसपी देवानंद राउत, इंस्पेक्टर धनंजय शर्मा, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.