बगहा, नवम्बर 5 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव में नोटस लाने घर से निकली एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है।घटना 31 अक्टूबर की है।मामले में नाबालिग के पिता ने शिवगंज निवासी मो शाहिल समेत अन्य को आरोपित किया है। आरोप है कि विगत 31 अक्टूबर को दिन में करीब 2 बजे उसकी नाबालिग पुत्री घर से नरकटियागंज अपनी सहेली के यहां नोट्स लाने की बात कहकर निकली।लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की।बीते 1 नवंबर को उसकी पुत्री की एक सहेली ने बताया कि वह अपनी एक अन्य सहेली और एक युवक के यहां उनकी पुत्री से मिली थी। यह भी पढ़ें- Agra News: किशोरी लापता पिता को अनहोनी की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...