Bagaha News: नेपाल में नौ किमी यात्रा पर छूट से बहू-बेटियों के रिश्ते में लौटी मिठास
बगहा, जुलाई 14 -- Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे पश्चिम चंपारण जिले के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को नेपाल सरकार की नई व्यवस्था से बड़ी राहत मिली है। अब भारतीय वाहन नेपाल में बिना भंसार शुल्क के नौ किलोमीटर तक यात्रा कर सकेंगे। भारतीय क्षेत्र की बहू-बेटियों के रिश्ते में मिठास लौटी है। भंसार अधिकारी टेक बहादुर ने बताया कि नये नियम लागू किये गये हैं। खासकर बहू-बेटियों के मायके और ससुराल आने-जाने में अब सुविधा होगी। नेपाल प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में वाल्मीकिनगर के त्रिवेणी, भिखनाठोरी के ठोरी और सिकटा के भिस्वा में 'डिजिटल भंसार' नाम से तीन नए एंट्री काउंटर शुरू किए हैं। इन काउंटरों पर वाहनों की डिजिटल एंट्री की जा रही है, इसके बाद भारतीय वाहन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नेपाल में नौ किलोमीटर तक यात्रा कर सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.