बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। प्रखंड बगहा दो के बरवल गांव के ग्रामीणों ने सरकारी बकास्त भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण लालसा देवी, पूनम देवी, सीमा देवी, नीतीश पटेल, सुनीता देवी आदि का आरोप है कि जमीन बरवल मौजा के खाता संख्या-02 की भूमि है। जो सरकारी भूमि है। जिसका वर्षों से ग्रामीण सार्वजनिक उपयोग करते आ रहे हैं। करीब सैकड़ो परिवार उक्त भूमि का प्रयोग आवागमन में करते हैं। आवेदन में कहा गया है कि उक्त भूमि से होकर गांव का रास्ता गुजरता है तथा इसी स्थान पर जलभराव होने से आधी आबादी के नाली का पानी एकत्र होता है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा इस सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर दीवार ब...