Bagaha News: निर्माणाधीन बैंक शाखा में काम कर रहे मजदूर की हादसे में मौत
बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। नगर के सब्जी मंडी स्थित निर्माणाधीन आईआईएफएल गोल्ड फाइनेंस लिमिटेड बैंक शाखा में सीलिंग का काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात्रि की है। मृतक मुजफ्फरपुर जिले के बहिलवारा गांव निवासी धनेश राम (54) है।बताया जाता है कि धनेश बैंक के नए परिसर में रात के समय सीलिंग लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक टेबल से अनियंत्रित होकर फर्श पर गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के समय उसका साला ऋतिक रौशन भी उसके साथ ही काम कर रहा था। घटना के तुरंत बाद परिजनों और सहयोगियों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.