Bagaha News: नियमित जांच संग योग जरूरी : मंत्री
बगहा, अक्टूबर 4 -- Bagaha News: जमुनिया/गौनाहा । गौनाहा प्रखंड के रघुवीर परियोजना उच्च विद्यालय जमुनिया में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे तथा डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम ने किया। कार्यक्रम में अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पंजियार ने दोनों मंत्रियों को सम्मानित किया। जबकि डॉ. शशि कुमार ने स्वास्थ्य जांच की। शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग के साथ बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, लीवर, टीबी और यूरिन सहित विभिन्न प्रकार की जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेक्षा सिंह ने की। संचालन निशिकांत गिरी ने किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.