Bagaha News: निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी
बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ताव के तहत इन योजनाओं में सड़क, संपर्क पथ, नाला, पुलिया सहित जनसुविधा से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं। ई-टेंडरिंग के माध्यम से जारी निविदा के बाद अब योजनाओं के धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ी है।निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि निर्धारित योजनाओं के पूरा होने से नगर निगम के सभी वार्डों में सार्वजनिक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.