Bagaha News: निखरेगा गांधी स्मारक का स्वरूप
बगहा, नवम्बर 1 -- Bagaha News: बेतिया। दीपावली से पहले जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक स्थल का स्वरूप निखरेगा। नगर निगम की ओर से करीब चार लाख रुपये की लागत से स्मारक का सौंदर्यीकरण और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने रविवार को स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह स्थल राष्ट्रपिता के आदर्शों और उनकी विरासत का प्रतीक भी है। ऐसे में इसका आकर्षक, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण स्वरूप विकसित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम से स्वीकृत योजना के तहत स्मारक स्थल पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.