Bagaha News: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर हुई आयोजित
बगहा, जुलाई 12 -- Bagaha News: जगदीशपुर,एक संवाददाता। संस्कार भारती विद्यालय पकडिया के तत्वावधान में बदलते मौसम को देखते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डाक्टर अभिषेक,डा.लता सिंह व डा.विवेक कुमार ने दर्जनों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं व उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। डा.अभिषेक ने बताया कि बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों विशेषकर बच्चों में फैलने वाले रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में ओमप्रकाश प्रसाद कुशवाहा,मुकेश कुमार पांडेय,दीपक कुमार,सुकई यादव,सुनील कुमार पांडे,रवींद्र कुमार यादव,अनिल कुमार यादव, संतोष कुशवाहा,अवधेश खरवार, बिनिता कुमारी,रुखसाना,मधु समेत कई लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.