Bagaha News: नाबालिग के अपहरण में एसआईटी गठन का दिया आदेश
बगहा, अक्टूबर 17 -- Bagaha News: नरकटियागंज। पटना हाई कोर्ट ने नाबालिग अपहरण से जुड़े एक मामले में एसआईटी गठन का आदेश दिया है। माननीय न्यायालय ने शिकारपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में विगत 15 अक्टूबर को पारित किया है। यह जानकारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनौवर आलम ने दी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने पटना उच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। याचिकाकर्ता की ओर से उन्होंने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान न्यायालय की ओर से पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण, बेतिया को विशेष जांच दल का गठन कर नाबालिग पीड़िता की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। न्यायालय ने कहा है कि पीड़िता को यौन हिंसा का शिकार बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अपहृत लड़की को तीन माह बाद हरियाणा से किया बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.