Bagaha News: नाबालिग की बरामदगी को निकला कैंडल मार्च
बगहा, अगस्त 10 -- Bagaha News: बगहा,। रामधाम मंदिर, दूबे टोला निवासी 11 वर्षीय गौतम कुमार की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम बगहा शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर लोगों ने लापता बालक गौतम को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की। कैंडल मार्च का नेतृत्व जयेश मंगल सिंह ने किया। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि गौतम के कई दिनों से लापता रहने के कारण उसका परिवार बेहद परेशान है। बालक की बरामदगी में हो रही देरी से परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाते हुए बालक की तलाश में तेजी लाने की मांग की। बताते चलें कि रामधाम मंदिर, दूबे टोला निवासी मछली व्यवसायी तुलसी सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.