Bagaha News: नहीं रहे धनंजय विक्रम शाह
बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: रामनगर। नगर के प्रिंस मोहन विक्रम शाह महाविद्यालय में मंगलवार को रामनगर राज परिवार के धनंजय विक्रम शाह के असामयिक निधन पर एक शोक सभा की गई। महाविद्यालय में एक दिन के लिये अवकाश घोषित किया गया। प्रबंधन से जुड़कर महाविद्यालय की स्थापना व उन्नयन के लिये किये गये प्रयासों को याद करते हुए उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई । इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की । सभा में प्राचार्य अरुण सिंह, प्रोफेसर निरंजन कुमार, संजय यादव, योगेन्द्र सोनी, ख़ल्लीफुल्लाह, विकास कुमार , कुमकुम देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.