बगहा, नवम्बर 1 -- Bagaha News: योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की चौमुखा पंचायत के खलवा टोला बड़हरवा से मंगलपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।बीते जुलाई महीने में बाढ़ से सड़क टूट गई थी।इसके बाद से अब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।करीब चार माह बीत जाने के बावजूद विभागीय स्तर पर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। खासकर छोटे बच्चों बुजुर्गों महिलाओं और जरूरी काम से आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...