बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: शनिचरी। नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा भूमिहार पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित ढठवा टोला के समीप नहर में डूबे युवक का शव मंगलवार की सुबह योगापट्टी थाना क्षेत्र के डीही गांव स्थित नहर से बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान डीही ढबेलवा गांव निवासी 35 वर्षीय उमेश यादव पिता सुदामा यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उमेश यादव अपनी बहन के घर सिसवा भूमिहार आए हुए थे। सोमवार की सुबह वह शौच के लिए नहर किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने नवलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सोन नहर में डूबने से भगवानपुर के अधेड़ की मौत इसके बाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की लेकिन सोमवार को सफलता नहीं मिल सकी। म...