बगहा, नवम्बर 10 -- Bagaha News: नौतन। प्रखंड के मंगलपुर कला व दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के बीच स्थित नवराही रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से का अधिकारियों व विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस मार्ग पर स्थित छठी मईया के पूजा स्थल पर कई गांवों के व्रती छठ पूजा करने पहुंचते हैं।सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी परेशानी होती है।समस्या को देखते हुए बीडीओ गिरधारी लाल,कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव व विधायक प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ बबलू ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने छठ महापर्व से पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ बबलू ने कहा कि हमारा प्रयास है सड़क को आवागमन योग्य बना दिया जाए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छठ घाट ...