Bagaha News: नरकटियागंज में रखही की मुखिया की मौत
बगहा, जुलाई 10 -- Bagaha News: नरकटियागंज। प्रखंड की रखही चंपापुर पंचायत की मुखिया हसनतारा खातून (60) की मृत्यु शुक्रवार को हो गई है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। पंचायत के उप मुखिया गुलरेज अख्तर ने बताया कि उनका इलाज बेतिया के अस्पताल में चल रहा था। उनकी मृत्यु से पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रमुख सुनैना देवी, बीडीओ सूरज कुमार सिंह , प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार साह, प्रखंड मुखिया महासंघ से मुखिया राहुल कुमार जायसवाल ने शोक व्यक्त किया है। अनूपधर दुबे, दीपक यादव, मुखिया प्रतिनिधि तारिक अनवर, अभय सिंह समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया है। बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि मुखिया की मौत की सूचना जिला पंचायत राज पदाधिकारी समेत अन्य वरीय अधिकारियों को दी जा रही है। सरकारी नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.