बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: नरकटियागंज (प.चं.), निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव में तीन कट्ठा जमीन के विवाद में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लक्ष्मी चौधरी व उनकी पत्नी पार्वती देवी पर हरवे-हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि पार्वती की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि खेत में सोहनी के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हरवे-हथियार से लैस होकर लक्ष्मी चौधरी पर हमला कर दिया। पिटाई में उनकी रीढ़ की हड्डी और हाथ-पैर टूट गए। बचाने गई पत्नी के सिर पर भी लोहे के दबिला से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। मंगल...