Bagaha News: नरकटियागंज में भारी मात्रा में नेपाली गांजा बरामद
बगहा, अक्टूबर 12 -- Bagaha News: नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर पुलिस ने पोखरिया गांव के समीप सोमवार की सुबह एक मिनी पिकअप पर लदे नेपाली गांजा को जब्त किया है। हालांकि इस कार्रवाई में तस्कर पकड़ में नहीं आ सका। जब्त गांजा की अंतराष्ट्रीय कीमत 16 लाख 65 हजार रूपए बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से थाना क्षेत्र के मथुरा चौक होते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थो के खेप लाई जा रही है।सूचना पर सहायक थानाध्यक्ष अंब्रेश कुमार और एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पोखरिया गांव के समीप जाल बिछाया। इस दौरान मथुरा चौक की ओर से आ रहे तस्करो को पुलिस की भनक लग गयी और वे पिकअप को छोड़ भाग निकले। घटनास्थल से एक बाइक भी जब्त की गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांजा तस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.