बगहा, अगस्त 24 -- Bagaha News: नरकटियागंज।नरकटियागंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाने के जमादार को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। जमादार हाफ पैंट में रिश्वत लेने हाईस्कूल चौक के एक चाय दुकान में पहुंचा था।शिकारपुर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर निगरानी की कार्रवाई से हड़कम्प मच गया।आरोपित रिश्वतखोर जमादार की पहचान उपेंद्र कुमार विद्यार्थी के रूप में हुई है।जमादार शिकारपुर थाना में पदस्थापित है।जमादार बिजली चोरी के एक मामले में केस मैनेज करने के लिए रिश्वत ले रहा था।वह मूलत: नालंदा जिले का निवासी है।बताया जाता है कि बीते 10 अगस्त को बिजली विभाग ने पकड़ी गांव में छापेमारी की थी।इसमें बिजली चोरी में पकड़ी गांव के रामसागर सहनी के विरुद्ध विभाग ने एफआईआर दर्ज ...