Bagaha News: नरकटियागंज में तीन दिन से लापता अधेड़ का पोखर में मिला शव
बगहा, अक्टूबर 23 -- Bagaha News: नरकटियागंज। गोपाला ब्रह्मस्थान के समीप स्थित पोखर में शुक्रवार की सुबह वार्ड-2 के चन्दर महतो (59) का शव मिला। पुत्र सुजीत कुमार ने कपड़ों से उनकी पहचान की। वे पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे। परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने शव को पोखर से बाहर निकलवाया। बाद में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव पानी में रहने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था। ऐसे में कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान कराई गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस टीम वापस लौट गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह कुछ बच्चे पोखर में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उपलाते शव पर पड़ी। बच्चों ने यह जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.