बगहा, अगस्त 24 -- Bagaha News: नरकटियागंज (प.चं.)। शिकारपुर थाने में पदस्थापित नालंदा निवासी जमादार उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को निगरानी की टीम ने सोमवार को 4,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हाई स्कूल चौक स्थित एक चाय दुकान पर हाफ पैंट पहने रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था। बिजली चोरी के एक मामले को मैनेज करने के लिए जमादार 6,000 रुपये मांग रहा था। पीड़ित की मिन्नत के बाद सौदा 4,000 रुपये में तय हुआ था। निगरानी डीएसपी सतीश चंद्र माधव ने बताया कि पीड़ित के पुत्र की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है और रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया है。 यह भी पढ़ें- Bagaha News: नरकटियागंज में निगरानी के हत्थे चढ़ा पुलिस जमादारबिजली चोरी का मामला बीते 10 अगस्त को बिजली विभाग ने पकड़ी गांव में छापे...