Bagaha News: नरकटियागंज में इको पार्क का हुआ लोकार्पण
बगहा, जुलाई 31 -- Bagaha News: नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज शहर के लोगों को घूमने-फिरने के लिए एक और खूबसूरत जगह मिल गई है। नगर परिषद क्षेत्र के पोखरा चौक पर राम जानकी मंदिर के समीप गुरुवार की शाम में इको पार्क का लोकार्पण किया गया। सभापति रीना देवी,उप सभापति पूनम देवी व वार्ड पार्षद निरुपमा देवी ने किया। लोकार्पण के बाद अतिथियों ने पार्क का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व रखरखाव के निर्देश दिए। इस पार्क में बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, बैठने के लिए बेंच, एलईडी लाइट, फव्वारे, साउंड सिस्टम,कैंटीन और शौचालय की व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों के लिए अलग से योगा और बैठने की जगह बनाई गई है। पूरे पार्क में सीसीटीवी कैमरे और गार्ड की व्यवस्था भी की गई है। मौके पर मौजूद कई लोगों ने कहा कि नरकटियागंज में इस तरह के पार्क की काफी जरूरत थी। अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.