बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: नरकटियागंज। हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर उर्दू के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों के देशभक्ति नारों से पूरा पोषक क्षेत्र गुंजायमान रहा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजनों और विद्यार्थियों के बीच देशभक्ति व राष्ट्रीय चेतना की भावना को जागृत करना रहा। ​स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद रिजवान ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित किया गया है। उन्होंने तिरंगे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तिरंगा हमारे देश की शान के साथ-साथ हर भारतीय के दिल का अरमान है। यह भी पढ़ें- Simdega News: एनसीसी कैडेटों ने साइकिल रैली के रूप में...