बगहा, अक्टूबर 28 -- भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत Bagaha News: नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाने के मढिया गांव में बीते मंगलवार को भूमि विवाद में बुजुर्ग की की हत्या कर दी। आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उनकी कमर की रीढ़ की हड्डी व हाथ-पैर भी तोड़ दिया। बचाने गई पत्नी की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। दोनों को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां रात 10 बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वे मढिया गांव के लक्ष्मी चौधरी थे। वहीं घटना में जख्मी उसकी पत्नी पार्वती देवी की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडल अस्पताल से जीएमसीएच रेफर कर किया गया था। मौत की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहेब पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षो म...