Bagaha News: नप में जलजमाव व कीचड़ से परेशानी
बगहा, जुलाई 11 -- Bagaha News: नरकटियागंज। बारिश के कारण नगर के वार्ड संख्या 7 की मुख्य सड़क कीचड़ में तब्दील कर गई है। इसके कारण आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है। इससे उनमें जबरदस्त आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनके वार्ड की यह मुख्य सड़क है किंतु अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। वहीं नाले का गंदा पानी व बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ का जमावड़ा लग गया है। लोगों का कहना है कि उक्त रास्ते से होकर चार स्कूलों के बच्चों के साथ साथ अभिभावकों का आवागमन होता है। किंतु नगर परिषद प्रशासन लंबे समय से इस सड़क के प्रति लापरवाह बना हुआ है। उधर, वार्ड एक में मुख्य सड़क पर लगभग एक फीट पानी लगा हुआ है।वहां से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से आम शहरियों को काफी परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.