Bagaha News: नगर निगम ने सड़क के किनारे से हटाया कब्जा
बगहा, अगस्त 22 -- Bagaha News: बेतिया। नगर निगम की ओर से शनिवार को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। निगम की टीम सिटी मैनेजर संतोष कुमार के नेतृत्व में दल बल के साथ निकली और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। मोहर्रम चौक से स्टेशन चौक और सुप्रिया रोड में वी टू तक सड़क पर निकल गए दुकानों के शेड, सड़क किनारे लगाए गए ठेला आदि को हटा दिया गया। इस दौरान वी टू के समीप जब दुकानदारों को हटाया जा रहा था तब एक नारियल दुकानदार द्वारा इस मामले में नगर निगम के पदाधिकारी से विरोध दर्ज किया गया। नारियल दुकानदार द्वारा कहा गया कि हमेशा हम लोग ऊपर ही कार्रवाई की जाती है। इस दौरान नगर निगम की टीम ने नारियल दुकानदार के ठेले पर रख नारियल को जब्त कर लिया। सिटी मैनेजर ने बताया कि सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया है। सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.